Saturday, April 26, 2025

सपा को लगा बड़ा झटका,सहारनपुर के पूर्व मंत्री जल्द थामेंगे भाजपा का दामन, सियासी गलियारों में खलबली

सहारनपुर। सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग जल्द ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं। इससे सपा को तगड़ा झटका लगेगा। आगामी दिनों में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे।

बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। संजय गर्ग सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वे अपना पिछला चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हार गए थे। इसके बाद से वे समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं।

 

[irp cats=”24”]

बताया गया कि विधानसभा में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले पूर्व मंत्री संजय गर्ग को प्रखर वक्ता माना जाता है। चर्चा है कि संजय गर्ग के साथ महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, जिले की एक नगर निकाय के चेयरमैन और कई जिला पंचायत सदस्य के भी भाजपा में जाने की संभावना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय