Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में सपा को लगा झटका, पूर्व विधायक गोपाल काली रालोद में हुए शामिल

मेरठ। सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक गोपाल काली ने सपा से इस्तीफा देकर रालोद का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में चौधरी जयंत की उपस्थिति में आरएलडी ज्वॉइन की।

 

समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। मेरठ में पूर्व एमएलए व सपा नेता गोपाल काली रालोद में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर आरएलडी का दामन थाम लिया। बताया गया कि गोपाल काली हस्तिनापुर से पूर्व विधायक रहे हैं।

 

राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में सपा के पूर्व विधायक गोपाल काली ने रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर एडवोकेट सोहराब ग्यास भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे कहा कि रालोद परिवार में आपका स्वागत है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय