Saturday, May 10, 2025

सपा विधायक अतुल प्रधान ने उठाया निगम में कमीशनखोरी का मुद्दा

मेरठ। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा सत्र में जिले के कई मुद्दे उठाए। इनमें सफाई कर्मचारियों को स्थायी न किए जाने, टूटी सड़कों और नगर निगम में कमीशनखोरी का मुद्दा प्रमुख रहा। उन्होंने नगर निगम के कमिशन की वजह से दो ठेकेदारों की खुदकुशी की बात कही।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में कमीशन का खेल चल रहा है। लोग मौत को गले लगा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नियमित किए जाने की जरूरत है। मेरठ में वातारण दूषित है। इस ओर काम नहीं किया जा रहा है।

मलिन बस्तियों में गरीब तबके के लोग रहते हैं। बजट तो दिया है, लेकिन अभी तक सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं। पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढ़े हैं या गड्ढ़ों में सड़क है। उदाहरण चेक भी करा सकते हैं।

गोशालाओं के लिए जो बजट दिया वह ऊंट के मुंह में जीरा है। वह बजट भी पहुंचा नहीं है। दौराला, लावड़, फलावदा या शहर कहीं की बात कर लें, सब जगह यही स्थिति है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय