Thursday, May 9, 2024

मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान आमरण अनशन पर बैठे,सामाजिक संगठनों और बार का भी मिला समर्थन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार को निजी अस्पतालों द्वारा उपचार के नाम पर किए जा रहे मरीज व उनके परिजनों के साथ उत्पीड़न के विरोध में सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अतुल प्रधान कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि निजी अस्पतालों में नियमित निगरानी करने व मानकों का पालन करने और मरीज के अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया गया है।

विधायक ने कहा कि मांग पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। सपा विधायक ने कहा कि गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा  अस्पताल में हर स्तर पर मानक का उल्लंघन कर मरीज से उपचार के नाम पर लूट की जा रही है। इसको लेकर उनकी लड़ाई निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों से हैं। उनका कहना है कि शहर में कई निजी अस्पतालों में कोड देकर मैडिकल से दवाई दी जाती है। अस्पतालों में चार-चार गुना पैसा लिया जाता है। उन्होंने  कहा कि वह हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। निजी अस्पतालों में जिस तरह से डॉक्टर मरीजों से तरह-तरह के हथकंडे अपना कर पैसे वसूले जा रहे हैं। यह गरीब मरीजों के साथ नाइंसाफी है। इसे वह नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अनशन में विभिन्न संगठनों के तमाम लोग समर्थन देने के लिए अनशन स्थल पर पहुंच रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें कि मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में मरीज के इलाज का बिल कम कराने को लेकर अतुल प्रधान और न्यूटिमा अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है।सपा विधायक अतुल प्रधान ने कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ आज आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने शहर में जगह-जगह इस से संबंधित बैनर भी लगवाए थे, जिन्हें रविवार को निगम की टीम ने उतार दिए थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को धरने पर बैठे लोगों के लिए भोजन बनाने वालों को भी रोक दिया। वहीं कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए माइक को भी हटवा दिया गया, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी है। हालांकि कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने खाना बनाने की अनुमति दी और माइक लौटा दिया।

विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि निजी अस्पतालों में लूट हो रही है। देहात के लोग डॉक्टरों की लूट से परेशान हैं। इसको लेकर उनकी लड़ाई निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों से हैं।

उनका कहना है कि शहर में कई निजी अस्पतालों में कोड देकर मेडिकल से दवाई दी जाती है। अस्पतालों में चार-चार गुना पैसा लिया जाता है। धरने पर आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, वेस्ट यूपी युवा अधिवक्ता एसोऔर पूर्व महामंत्री रामकुमार शर्मा, रवि कुमार सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक का आरोप है कि कुछ भाजपा नेताओं के इशारे पर निगम अधिकारियों ने बैनर उतरवाए हैं। वह हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। अस्पतालों में जिस तरह से मरीजों से अनाप शनाप पैसे वसूले जा रहे हैं। यह गरीब मरीजों के साथ नाइंसाफी है। इसे वह नहीं होने देंगे।

बता दें कि मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में मरीज के इलाज का बिल कम कराने को लेकर अतुल प्रधान और न्यूटिमा अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था, जो थमने का नाम नहीं ले रहा।रविवार को सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक की। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सपाई इस आमरण अनशन में शामिल होंगे और अतुल प्रधान का समर्थन करेंगे।

अतुल प्रधान का दावा है कि शिक्षक संघ, छात्र नेता और भी कई संगठन उनके साथ इसमें शामिल हैं। गांव गांव से लोग आएंगे। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पर पहुंचेंगे और आमरण अनशन में उनके साथ शामिल होंगे। उन्हें लोग लगातार समर्थन दे रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय