Tuesday, May 7, 2024

यूपी विधानसभा में सपा सदस्यों ने काले लिबास में किया प्रदर्शन, सदन में काटा बवाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ -उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने बुधवार को धान खरीद में कोताही और डेंगू बीमारी के प्रति उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाते हुये प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

सदन की कार्यवाही शुरु होते ही पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीद के प्रति उदासीनता बरत रही है जबकि प्रदेश में डेंगू के प्रकोप के प्रति सरकार लापरवाह है। सदन में अधिकांश सपा सदस्य काले कपड़े पहन कर आये थे और उन्होने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आसन के सामने काले बैनर लहराये और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्री महाना ने सदस्यों से अपनी जगह पर बैठने की अपील की और आश्वस्त किया कि उनकी बात को सदन में सुना जायेगा जिसके बाद सदस्य अपनी अपनी जगह पर जाकर बैठ गये।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने प्रदर्शन दिया। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास सपा विधायक हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी, गन्ना किसानों का मुद्दा, अस्पतालों की बदहाली, कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सदन के बाहर प्रदर्शन कर सपा विधायकों ने किया। वहीं सदन के अंदर प्रश्नकाल शुरू होते ही सपा विधायकों का हंगामा करने लगे। सपा विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा सचेतक दल के नेता मनोज पांडेय को हिदायत देते हुए कहा नियमों के आधार पर ही सदन ज्यादा समय तक चले।

इस बीच नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा नियम, कानून से सपा को मतलब नहीं है। इस पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सदन में शोर नहीं मचा रहे हैं बहरी सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय