Sunday, May 11, 2025

भारत की बढ़ती साख में उद्योग जगत का विशेष योगदान: राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की लगातार बढ़ती साख में उद्योग जगत का विशेष योगदान है।

उन्होंने कहा कि छद्म समाजवाद ने भारत के औद्योगीकरण को नुकसान पहुंचाया। पहले से स्थापित उद्योगों को बर्बाद करने का काम किया गया। उद्योगों के खिलाफ माहौल बनाया गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब यूपी व देश में उद्योगों को लेकर लोगों की धारणा बदली है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा होने के कारण ही आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आकार ले रहा है। पुराने व अप्रभावी कानूनों को वर्तमान नेतृत्व ने बदलने का काम किया है।

अब यूपी मतलब शिक्षा हब, यूपी मतलब इंवेस्टमेंट हब और यूपी मतलब निवेश फ्रेंडली माहौल वाला प्रदेश है। विदेशों से आए डेलीगेशन और इन्वेस्टर्स का उत्तर प्रदेश में स्वागत है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय