Friday, May 9, 2025

बिहार के बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवरियों को रौंदा, पांच की मौत,कई घायल

बांका। बिहार के बांका के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास तेज रफ्तर ट्रक ने कांवरियों की झुंड में जा घुसा। इस घटना में पांच कांवरिया की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 20 से ज्यादा श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं। जख्मी श्रद्धालुओं को आनन-फानन में अस्तपताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी कांवरिया सुल्तानगंज से गंगा नदी का पवित्र जल लेकर गौरनाथ महादेव मंदिर की ओर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक अचानक श्रद्धालुओं के झुंड में घुस गया, जिससे पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश कर रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और स्थिति को नियंत्रित करने में तेजी दिखाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय