Sunday, May 11, 2025

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता प्रतिभा सिंह ने दिया बड़ा बयान,देखें क्या बोली?

 

शिमला। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी चंद हफ्तों का वक्त रह गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल कांग्रेस के संगठन में बाहर से भले ही सब कुछ ठीक दिखाने की कोशिश की जा रही हो, लेकिन अंदर खाते नाराजगी अब भी काम नहीं हुई है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के कड़े तेवर अब भी बरकरार हैं। उन्होंने पार्टी पर्यवेक्षकों के दबाव में साथ चलने का फैसला लिया है। प्रतिभा सिंह अपने उन पुराने वफादार विधायकों से भी नाराज हैं, जो सुबह के वक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास पर ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी वाले नाश्ते में पहुंच गए थे।

 

हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि दिल्ली से इस कोऑर्डिनेशन कमेटी की घोषणा होगी। इस कमेटी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा तीन अन्य सदस्य होंगे। कहा कि उन्होंने इसके लिए नाम नहीं दिया है। यह नाम मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं। जल्दी इस कमेटी की घोषणा होगी। अब उम्मीद है कि इसके बाद सरकार और संगठन में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होगा। कहा कि वह पहले दिन से ही सरकार और संगठन के बीच एक ऐसी कमेटी बनाने की मांग कर रहे थीं, जो समन्वय का काम कर सके। उन्होंने कहा कि उनकी बात को तवज्जो नहीं दी गई। आज पार्टी को वही काम करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय