Friday, April 18, 2025

गाजियाबाद में लगी भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला

गाजियाबाद। संगठन के विस्तार में पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए आगे लाना है, ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके। भाजपा संगठन के विस्तार एवं वैचारिक मजबूती के आधार को संगठन चुनाव में हर हाल में अपनाये रखना है।

 

ग्रामीण भारत की साक्षरता दर में शानदार तेजी, साक्षर महिलाओं की संख्या बढ़ी-जयंत चौधरी

यह बातें मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश संगठन चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने कहीं। विनोद तावड़े एचएलएम कॉलेज सभागार में भाजपा पश्चिम क्षेत्र संगठन पर्व-2024 के अंतर्गत जिला एवं महानगर चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। विनोद तावड़े ने कहा, “संगठन चुनाव के दौरान कार्यकर्ता की निष्ठा और उसकी प्रतिबद्धता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। हम आज सत्ता में हैं और आगे भी सत्ता में रहें, इसलिए संगठन के विस्तार में पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके आगे लाना चाहिये।”

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश ढ़ेर, बदमाश की गोली लगने से दरोगा हुआ घायल

 

भाजपा का दर्शन लोगों तक पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा, ”हमारा प्रयास रहे कि भाजपा का दर्शन, सिद्धांत एवं वैचारिक अधिष्ठान का आग्रह लोगों तक पहुंचे। भाजपा के संविधान के अनुसार नियमों के तहत आम सहमति से चुनावों में युवा वर्ग को संगठन विस्तार में अहम् भूमिका में लाया जाये।” समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने का पूरा प्रयास करना है। संगठन विस्तार के साथ-साथ क्षेत्र की सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों का विश्लेषण करते हुये नेतृत्व को सामने लेकर आना है।

यह भी पढ़ें :  दुबई में बोली स्मृति मंधाना, WPL ने बदली महिला क्रिकेट की तस्वीर

 

सीमांकन विवाद को लेकर किसानों के पक्ष में बोले राकेश टिकैत, वन विभाग ने दी राहत का भरोसा

 

सह चुनाव अधिकारी ने संगठनात्मक कार्य सराहे कार्यशाला में पश्चिम उत्तर प्रदेश स्तर तक के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी और मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने किया। उत्तर प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक कार्य की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया एवं समस्त जिला महानगर अध्यक्ष द्वारा बूथ गठन से लेकर सदस्यता अभियान के सफल आयोजन तक के लिए पीठ थपथपाई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय