Tuesday, June 25, 2024

गाजियाबाद में निगम की टीम पर सब्जी मंडी में पथराव

गाजियाबाद। प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने पहुंची निगम की टीम पर सब्जी मंडी में पथराव हो गया। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पथराव में नगर निगम के प्रवर्तन दल के हरीश कुमार को सिर में चोट आई है। मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल दीपक कुमार (सेवानिवृत्त) ने बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम सब्जी मंडी पहुंची थी। इस दौरान एक दुकान पर पॉलीथिन मिलने पर चालान किया जा रहा था, तभी काफी संख्या में दुकानदार एकत्र हो गए। दुकानदारों को समझाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय