Saturday, May 18, 2024

सीईओ लोकेश एम की कड़ी फटकार, नोएडा का नाम रख दीजिए ‘अवैध निर्माण नगर’,फिर भी अफ़सरों की नींद नहीं टूट रही

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा में अवैध निर्माण गतिविधियों का केंद्र बनकर रह गया है। जहा पूरे शहर के हर हिस्से में अवैध इमारतों का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। इसके बावजूद विकास प्राधिकरण का लैंड डिपार्टमेंट चैन की नींद सो रहा है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने ज़िम्मेदार अफ़सरों को कड़ी फटकार लगाई थी। फिर भी कुंभकर्णी अफ़सरों की नींद नहीं टूट रही है। शहर के बीचोंबीच महर्षि आश्रम का इलाका तो भूमाफियाओं का गढ़ है।

1 ग्राम होशियारपुर में मेट्रो के पिलर नंबर 222 के दाएं और बाईं तरफ अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

2 ग्राम हाजीपुर में स्टर्लिंग मॉल के पीछे और मॉल के आसपास अवैध निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है। कई महीनों से यहाँ दिन रात आधा दर्जन इमारतें बनायी जा रही हैं।

3 ग्राम भंगेल बेगमपुर में अवैध निर्माण चल रहा है। यह महर्षि आश्रम के समीप वाली भूमि पर पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है। यहां अवैध कॉलोनी काटी जा रही है।

4 ग्राम सर्फाबाद में अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसमें अतिक्रमण करने वाले अवैध रूप से फार्म हाउस का निर्माण कर रहे हैं। इन लोगों को नोएडा प्राधिकरण के नियमों की परवाह नहीं है। भूमाफिया और कॉलोनाइजर के मन से नोएडा प्राधिकरण का भय निकल चुका है।

5 ग्राम सलारपुर में अवैध निर्माण की शिकायतें लगातार प्राधिकरण में की जा रही हैं। इसके बावजूद प्राधिकरण अफ़सरों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

6 ग्राम सफीपुर में अवैध प्लाटिंग चल रही है। इस गांव में तो क़रीब दो-तीन वर्षों से अवैध कालोनियां बसायी जा रही हैं। यहां ज़ेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नाम पर भूमाफ़िया और कॉलोनाइजर लोगों को धोखा देकर बड़े पैमाने पर कॉलोनाइजेशन कर रहे हैं। यह गांव नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बॉर्डर पर है। नोएडा अथॉरिटी के ज़िम्मेदार अफ़सर दूरी का बहाना बनाकर अवैध धंधे में शामिल हैं।

7 गिझौड़ गांव में मुख्य मार्ग के समीप अवैध निर्माण चल रहा है। यहां गांव की मुख्य सड़क से ही यह अवैध निर्माण देखा जा सकता है। प्राधिकरण के तमाम अफ़सर यहीं से होकर गुज़रते हैं, लेकिन अवैध निर्माण को रोकने या टोकने वाला कोई नहीं है।

8 ग्राम आगाहपुर में पुलिस थाने के पीछे तेजा कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। कई महीनों से अवैध बिल्डिंग बनाई जा रही है। पूरा शहर यह इंलीगल कंस्ट्रक्शन देख रहा है,लेकिन अथॉरिटी के किसी अफसर या कर्मचारी को नजर नहीं आ रहा है।

9 ग्राम सलारपुर में भंगेल गांव वाले मुख्य मार्ग के समीप अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। बड़े इलाक़े में अवैध कॉलोनी बसायी जा रही है।

 

अवैध निर्माण न केवल प्राधिकरण के ज़िम्मेदार अधिकारियों की नजर में हैं बल्कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी की भी जानकारी में हैं। हाल ही में सीईओ ने तमाम अफसरों को अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होने कहा, “अपने क्षेत्र में उत्तरदाई फील्ड स्टाफ को यथाशीघ्र भेजकर अवैध निर्माण पर अंकुश लगाएं। अवैध अतिक्रमण करने वालों को नोएडा के नियमों के अनुसार नोटिस दें। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

नोएडा अथॉरिटी के लैंड डिपार्टमेंट ने धारा-10 के नोटिस को कमाई का ज़रिया बना रखा है। पिछले एक या दो वर्षों के दौरान पूरे शहर में हज़ारों धारा-10 के नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस भेजने के बाद किसी भी अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आपको बता दें कि धारा-10 का नोटिस भेजने का मक़सद अतिक्रमण करने वाले को यह बताना है कि उस पर नज़र है। इसके बाद अवैध निर्माण करने वाले दलाल किस्म के कुछ लोगों से संपर्क साकते हैं। दलाल प्राधिकरण के अफ़सरों तक सीधी पहुंच रखते हैं। अवैध निर्माण करने वालों, दलाल और अफ़सर के बीच संपर्क स्थापित होने के बाद खुलेआम व बेरोकटोक निर्माण चलता है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय