Monday, April 28, 2025

एकल अभियान लक्ष्य निर्धारित करें छात्र छात्राएं-डॉ. एम. के. तनेजा

मुजफ्फ़ऱनगर। एकल अभियान के अंचल लक्ष्मीनगर जिला मुजफ्फरनगर की खेलकूद प्रतियोगिता अभ्युदय युक्त क्लब के माध्यम से संपन्न कराई गई, जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर एम. के. तनेजा व विशिष्ट अतिथि प्रदीप गोयल (रैलिंगो प्राइवेट लिमिटेड), कार्यक्रम अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, अंचल उपाध्यक्ष मनोज कंसल, भाग संगठन मंत्री राजीव, अंचल संगठन मंत्री रोबिन कुमार, अंचल कार्यालय प्रमुख सोबिन कुमार, अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख रामवीर, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख बहन ललिता एवं सोलह ब्लॉक के आए हुए सभी कार्यकर्ता बंधु एवं कुश्ती, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं खेल में प्रतिभा करने वाले सभी बच्चो इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ. एम.के. तनेजा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  डॉ. एम. के. तनेजा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के आरंभ में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए कि उन्हें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है और भविष्य में क्या बनना है।

डॉ. तनेजा ने कहा कि शिक्षा ज्ञान डिग्री और बुद्धिमत्ता में भिन्नता समझना आवश्यक है। सफल होने के लिए मेडिटेशन व योग अवश्य करना चाहिए। रंजीत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में एकल अभियान का अभ्युदय यूथ क्लब के द्वारा हो रही प्रतियोगिता के बारे में बताया। सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

[irp cats=”24”]

संभाग सचिव सुनील गुप्ता ने एवं भाग सहारनपुर के भाग समिति अध्यक्ष आशीष भाग सहारनपुर के एकल ग्राम संगठन के समिति अध्यक्ष राकेश सैनी, अंचल एकल ग्राम संगठन समिति अध्यक्ष राजीव गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी नाथीराम धीमान, सुरेंद्र धीमान, दीपक धीमान, संभाग हरि कथा योजना प्रमुख मुकेश कुमार, संभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख प्रदीप कुमार, भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख विकास ने सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।  कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की सारी व्यवस्था दीदी जयाजी संभाग महिला प्रमुख व सभी कार्यकर्ताओं ने संभाली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय