Monday, May 19, 2025

नोएडा में पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहा सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य सुमित गिरफ्तार

नोएडा। थाना ईकोटेक-प्रथम पुलिस व गौतमबुद्व नगर की स्वाट टीम ने आज एक मुठभेड़ के दौरान सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

 

पुलिस उपयुक्त जोन तृतीय साद मिया खान ने बताया कि थाना ईकोटेक-प्रथम पुलिस व स्वाट टीम को आज सूचना मिली कि सुंदर भाटी गैंग का कुख्यात बदमाश सुमित भाटी पुत्र जयवीर निवासी ग्राम लडपुरा औद्योगिक एरिया में एक फैक्ट्री के बाहर ताबड़तोड़ गोली चलाकर लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हैं उसकी घेराबंदी की। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने  पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए भागने लगा।

 

 

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होंने बनाया बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके खिलाफ पूर्व में रंगदारी वसूलने और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय