Sunday, May 19, 2024

निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को अनजान नंबर से मिली धमकी, मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

वाराणसी। भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’ को अनजान फोन नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में संजय सिंह की ओर से भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह को 12 जनवरी की रात 8.30 से नौ बजे के बीच उनके दोनों फोन नंबरों पर अनजान नंबर 9120316232 से फोन आया। अनजान फोन नंबर होने से उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर 13 जनवरी को दोपहर में उसी नंबर से पुनः फोन आया तो उन्होंने रिसीव किया। फोन उठाते ही फोन करने वाला गाली व जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद डरकर मैंने (संजय सिंह) फोन काट दिया। पुन: उसी नंबर से फोन आने पर हमने पूछा कि क्या बात है तो फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व संजय सिंह को धमकाने लगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस मामले में संजय सिंह की ओर से शनिवार को थाने में तहरीर दी गई। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस मामले की विवेचना दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग मिश्रा को दिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विवेचना की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय