Saturday, April 12, 2025

सपा कार्यालय पर महापौर प्रत्याशी चयन समिति की बैठक में पहुंचे स्वामी ओमवेश

मेरठ। आज रविवार को जेल चुंगी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महापौर प्रत्याशी चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें मेरठ महानगर से सपा के प्रत्याशी को लेकर मंथन हुआ। हालांकि तीन सदस्य समिति ने अभी महापौर पद प्रत्याशी के लिए पत्ते नहीं खोले हैं।

मेरठ महानगर महापौर प्रत्याशी चयन समिति में चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, सहारनपुर देहात विधायक आशु मालिक और निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने मेरठ महापौर प्रत्याशी को लेकर अपनी बात कही।

स्वामी ओमवेश ने कहा मेरठ महापौर पद के लिए पांच नाम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे जाएंगे। जिसके नाम अभी नहीं बताएंगे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही तय करेंगे।

आशु मालिक ने बताया मेरठ से मजबूत प्रत्याशी को चुना जाएगा। जिसको लेकर समिति के सदस्यों ने इस पर गहनता से मंथन किया है। मेरठ महानगर महापौर पद के लिए शहर विधायक रफीक अंसारी और सरधना विधायक अतुल प्रधान अपनी पत्नी सीमा के लिए टिकट मांग रहे हैं। निवर्तमान मेरठ जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, आदिल चौधरी, सीमा प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, राजकुमार प्रधान प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में टीपीनगर पुलिस ने बैटरी चोर को किया गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय