Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में टाटा स्टील के सेल्स हेड की चाकुओं से गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में टाटा स्टील के सेल्स हेड विनय त्यागी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। त्यागी का शव लहूलुहान हालत में घर से कुछ दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।

 

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि विनय कुमार त्यागी टाटा स्टील के गुड़गांव स्थित कार्यालय में सेल्स हेड के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार रात में उन्होंने अपनी पत्नी रुचि त्यागी को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास की लोकेशन भेजी थी।

 

जब वह पति को लेने मेट्रो स्टेशन पहुंचीं तो उन्हें वहां विनय नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज उनका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय