Tuesday, May 20, 2025

गाजियाबाद में पान मसाला कंपनी के गोदाम पर छापा, 50 लाख की कर चोरी पकड़ी गई

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक पाना मसाला कंपनी के गोदाम पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर(सीजीएसटी) की टीम ने छापा मारा है। गोदाम से राजश्री और कमला पसंद पान मसाला की सप्लाई की जा रही थी। टीम को छापेमारी के दौरान 50 लाख की कर चोरी मिली है। अधिकारी गोदाम से दस्तावेज अपने साथ ले गए हैं। इनकी जांच के बाद कर चोरी की रकम बढ़ सकती है।

 

मुज़फ्फरनगर में चोरों के हौंसले बुलंद, शिव मंदिर पर चोरों ने बोला धावा, दानपात्र तोड़कर नकदी की चोरी

 

 

राजश्री और कमला पसंद के गोदामों पर पिछले साल भी छापा लगा था। एक साथ 11 गोदामों पर सीजीएसटी के अफसर पहुंचे थे। तब करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद से फर्म पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। तब पता चला था कि बिना बिल के भी पान मसाला बनाकर सप्लाई किया जा रहा था।

 

मुज़फ्फरनगर के स्कूलों में टीसी का खेल जारी, हाईस्कूल की छात्रा की छूट गयी परीक्षा, हो गया साल खराब

 

 

इस बार भी ऐसा ही मामला सामने आया। अफसरों को जानकारी मिली कि हापुड़ चुंगी पर एक गोदाम से बिना बिल के ही पान मसाला की सप्लाई की जा रही है। इस पर छापा मारा गया। सुबह 11 बजे टीम पहुंच गई। देर तक दस्तावेज खंगाले गए। मौके पर पर ही कंपनी के अधिकारियों से 50 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। जांच में पता चला कि माल सप्लाई के लिए ई-वे बिल भी तैयार नहीं किए जा रहे थे। जीएसटी कमिश्नर संजय लवानिया ने बताया कि गोदाम से मिले दस्तावेजों की गहनता से जांच कराई जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय