Saturday, April 12, 2025

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले तेलंगाना सांसद भीमराव पाटिल

नई दिल्ली। तेलंगाना के जहीराबाद से बीआरएस के लोकसभा सांसद भीमराव बसवंतराव पाटिल ने शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने पाटिल का भाजपा में स्वागत किया।

इससे पहले शुक्रवार को ही भीमराव बसवंतराव पाटिल ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव एवं तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर और तमिलनाडु के सह चुनाव प्रभारी सुधाकर रेड्डी की मौजूदगी में पाटिल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए।

इसके बाद पाटिल ने पार्टी के इन्हीं दिग्गज नेताओं के साथ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा में शामिल होते समय पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री को दुनिया सबसे भरोसेमंद नेता के रूप में जानती है। राम मंदिर, महिला आरक्षण और कोविड वैक्सीन सहित मोदी सरकार में पिछले 10 साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं और वे भी भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें :  Waqf Bill का समर्थन करने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे पर तंज!
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय