Tuesday, May 13, 2025

रोहतक में फायरिंग करके फैलाई दहशत, पुलिस ने जांच की शुरू

रोहतक। शीला बाईपास चौक पर स्थित एक होटल के पास कार सवार युवकों द्वारा दहशत फैलाने के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन इस बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि युवकों के बारे में पता लगाने के लिए अलग से दो टीम भी बनाई है, जोकि संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

इस सबंध में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह अलसुबह शीला बाईपास स्थित एक होटल के बाहर कार सवार युवकों ने दहशत फैलाने के लिए गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

घटना का पता चलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय