Monday, May 12, 2025

सहारनपुर के मोहंड वन रेंज में बढा गुलदारों का कुनबा

सहारनपुर सहारनपुर के मोहंड वन रेंज में गुलदारों की संख्या में वृद्धि हुई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां कहीं भी गुलदार पकड़े जाते हैं उन्हें यहीं पर छोड़ा जाता है। राजा जी नेशनल पार्क और उससे सटे मोहंड वन क्षेत्र में तेंदुए और उनके बच्चों को सर्दियों की इस धूप में आराम करते हुए देखा जाता है।

 

 

पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें सभी कार्यकर्ता, बोले सुनील बंसल…भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

 

वन क्षेत्र में चहल कदमी करते गुलदार पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। हाल के दिनों में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वन अधिकारियों के मुताबिक गुलदारों ने मोहंड वन क्षेत्र को अपना नया ठिकाना बनाया हैं जहां पर्यटक अपनी आंखों से गुलदारों को वहां मस्ती करते हुए देखते हैं।

 

 

मुज़फ्फरनगर में 3 स्कूली वाहन सीज, एक लाख 10 हज़ार का लगाया जुर्माना

 

वन अधिकारी शीतल वैद्य के अनुसार यह नया पर्यटन क्षेत्र लोकप्रिय हो रहा है। एक अन्य वन अधिकारी लव सिंह का कहना है कि यहां का माहौल गुलदारों के लिए बहुत ही अनुकूल है। जिससे वहां उनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने में आ रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय