Sunday, May 11, 2025

मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद सम्राट शाखा ने किया पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की महिला समिति द्वारा गुरुवार को आर्य भारती विद्या मंदिर, रामलीला ग्राउंड, पटेल नगर में पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जिसमें समिति के सभी सदस्यों और अतिथियों ने हिस्सा लेकर इसे भव्यता प्रदान की।

 

कानपुर में दरोगा की पत्नी युवकों से परेशान, पति होते है ड्यूटी पर, युवक करते है दिन-रात छेड़छाड़

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहित कुमार संगल (जिला मीडिया प्रभारी) और श्रीमती रेखा संगल (जिला महिला संयोजिका) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही सुशील सिंघल और प्रिंसिपल श्रीमती ऊषा जैन को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने महिला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद सम्राट शाखा सदैव सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में 3 स्कूली वाहन सीज, एक लाख 10 हज़ार का लगाया जुर्माना

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने की और संचालन अजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की प्रायोजक श्रीमती स्वाति जैन और चैयरमैन श्रीमती साक्षी गुप्ता व श्रीमती अनिता कर्णवाल रहीं।

 

पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें सभी कार्यकर्ता, बोले सुनील बंसल…भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

 

 

इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के सभी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

शाखा अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, समिति सदस्यों और सहभागी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद आगे भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यों में संलग्न रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय