Wednesday, September 18, 2024

नोएडा में विधवा महिला की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। नोएडा में एक प्रेमी युवक ने एक विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर तथा शादी करने का झांसा देकर उसका जमकर शारीरिक शोषण किया। बाद में प्रेमी युवक महिला को प्रताड़ित करने लगा। इससे आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया।
थाना जेवर क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में उसकी मां ने उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि ओमवती देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी मीना देवी की शादी 17 वर्ष पूर्व उमेश के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद उमेश की मौत हो गई। इसी बीच उसकी बेटी के संबंध उसके ससुराल में रहने वाले विजय कुमार के साथ हो गए। विजय ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया, तथा काफी दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
उन्होंने बताया कि विजय की प्रताड़ना के चलते उसकी बेटी ने 30 जून वर्ष 2024 को जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर 1 जुलाई को उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस मामले में विजय के खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय