Friday, April 26, 2024

मेरठ भाजपा के महानगर महामंत्री की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के मेरठ महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जिले में भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री की बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के गेट नंबर चार के पास उस समय हुआ जब भाजपा नेता स्कूटी से लोहियानगर जा रहे थे। हादसे को अंजाम देकर वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। भाजपा नेता के सड़क हादसे में मारे जाने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा नेता की मौत से भाजपा एवं व्यापारिक संगठनों में शोक छा गया। अतिरिक्त फल मंडी में भी उनके निधन पर शोक में व्यापार बंद कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर लोहिया नगर फल एवं सब्जी व्यापार संगठन के अध्यक्ष भी थे। उनका लोहियानगर मंडी में व्यापार भी था।

 

भाई राकेश सोनकर ने बताया कि राजकुमार सोनकर रोजाना की तरह सुबह स्कूटी से लोहियानगर जा रहे थे। पुलिस लाइन के गेट नंबर चार पर सामने से आ रही क्रेटा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार सोनकर को जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय