Sunday, April 20, 2025

अब गाजियाबाद में भी कांवड़ मार्ग पर ढाबे और रेस्तरां पर लिखना होगा संचालकों को नाम

गाजियाबाद। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ढाबे और रेस्तरां पर शाकाहारी या मांसाहारी भी लिखना होगा। इसके लिए पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस एक-एक ढाबे और रेस्तरां पर जाकर देखेगी कि निर्देश का पालन किया गया है या नहीं।

 

 

कांवड़ यात्रा के लिए और भी निर्देश जारी किए गए हैं। ढाबा एवं रेस्तरां के बाहर संचालकों को बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप से अपना नाम लिखना होगा। इसके लिए सबसे पहले निर्देश मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से दिए गए। इस पर सियासी बयानबाजी हो रही है। इसके बाद अब गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस के निर्देश भी सामने आ गए।

 

 

पुलिस आयुक्त की ओर से थाना प्रभारियों से कहा गया है कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी मंदिरों और मस्जिदों की सूची अपने पास रखें। साथ ही इनके प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी होने चाहिएं। साथ ही कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मुस्लिम बहुल मोहल्ले और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के प्रधान और सभासदों से संपर्क बनाए रखना है। उनके मोबाइल नंबर भी पुलिस के पास होने चाहिए।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए बरसात से पूर्व निगम करा रहा है 09 प्रमुख नालों का निर्माण, जल भराव की समस्या से शहर को मिलेगा समाधान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय