Sunday, May 11, 2025

गाज़ियाबाद में दोस्त के घर आए युवक की करंट लगने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में रात देव सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

 

 

पुलिस ने बताया कि देव सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी नारायणपुर गांव दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली से अपने दोस्त सूरज से मिलने झंडापुर आया था। रात में वह फोन पर किसी से बात करता हुआ लोहे की रेलिंग के पास पहुंच गया। वहां बराबर से गली में बिजली के तार जा रहे थे।

 

अचानक से ग्रिल में करंट आ गया और वह झटका लगते ही बालकनी से नीचे गली में गिर पड़ा। सूरज ने किसी के गिरने की आवाज सुनी और ग्रिल की तरफ दौड़ा। वहां देव को खड़ा नहीं देखा तो तुरंत लोगों का शोर सुनकर बाहर गली की तरफ भागा। घर के सामने वह लहूलुहान पड़ा था। सूरज ने लोगों की मदद से दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

रजनीश कुमार उपाध्याय, एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि घटना में अभी परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय