Monday, February 24, 2025

मई में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड, 36 साल में सबसे कम रहा मई का औसत तापमान

मेरठ। 36 साल बाद इस बार मई का महीना मेरठ और आसपास के जिलों में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 1987 के बाद इस बार सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मई में आमतौर पर मेरठ और एनसीआर का औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है। लेकिन इस बार यह औसत से तीन डिग्री कम रिकार्ड किया गया।

इस बार मई का औसत तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि 1987 के बाद सबसे कम बताया जा रहा है। इससे पहले 1987 में मई का औसत तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष इसको जलवायु परिवर्तन का असर और पश्चिमी विक्षोभों की अधिकता बता रहे हैं। इसी कारण से इस बार मई 2023 36 साल में सबसे अधिक ठंडी रही है। मई में भीषण गर्मी पड़ती है। लेकिन इस बार मई में केवल पांच दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मेरठ और आसपास के जिलों में सिर्फ चार दिन लू चली। दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में दो दिन के लिए लू चलने की स्थिति बनी।

साल 2008 में मई का औसत अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री रहा था। जबकि 2021 में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय