Sunday, April 27, 2025

पार्षद पद के दावेदारों ने नगर निगम से नो डयूज लेने के लिए 215 ने जमा किए 3.85 लाख, लिया नोड्यूज

मेरठ। मेरठ में इन दिनों हाउस-जल टैक्स जमा करने वालों की भारी भीड़ निगम में उमड़ रही है। नगर निगम में तीन-चार दिन से लाइन लगी है। वेबसाइट बंद होने के चलते टैक्स लोगों के जमा नहीं हो रहे थे।

पार्षद दावेदारों प्रत्याशियों ने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की। जिस पर पार्षद का चुनाव लड़ रहे 215 प्रत्याशियों ने एक दिन में 3.85 लाख जमा कर नोड्यूज सौंपा गया। 31 मार्च 2024 तक का टैक्स जमा कर निगम संभावित प्रत्याशियों को पर्ची दी जा रही है। कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि वेबसाइट चलने पर सभी के हाउस और जल टैक्स को ऑनलाइन दर्ज कराया जाएगा।

नगर निगम के 90 वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ने वालों की संख्या करीब 1000 बताई जा रही है। प्रत्याशी को नामांकन के दौरान नोड्यूज देना अनिवार्य है। दावेदार कई दिनों से टैक्स जमा करने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, सिफारिश भी करवा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों ने भी साफ कहा था कि ऑनलाइन प्रक्रिया में अभी 15-20 दिन लग सकते है। इस समस्या को देखते हुए टैक्स जमा करने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश दिए। हाउस-जल टैक्स जमा कर नोड्यूज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिसमें 215 संभावित प्रत्याशियों ने 3.85 लाख रुपये जमा किए गए।

[irp cats=”24”]

नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने निर्देश दिए कि आज शुक्रवार को आंबेडकर जयंती पर कर्मचारी और अधिकारी छुट्टी पर नहीं रहेंगे। वह आंबेडकर जयंती बनाने के बाद अपने-अपने कार्यालय में काम करेंगे। निकाय चुनाव के चलते निगम में कई काम चल रहे है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय