Friday, May 10, 2024

थानाभवन में श्मशान घाट जाने को शासन ने दिलाया रास्ता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
थाना भवन। गांव भैसानी इस्लामपुर में वर्षों से श्मशान घाट पर जाने के लिए खेत के बीच से होकर गुजरना पड़ता था बरसात के मौसम में खेत में पानी भर जाने से भारी परेशानी का सामना करना होता था। शासन ने किसान को सरकारी भूमि देकर श्मशान घाट को रास्ता दिलाया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में गत कई वर्षों से वहां की हिंदू आबादी के लिए शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट पर ले जाने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। श्मशान घाट पर जाने के लिए मार्ग ना होने के कारण श्मशान घाट तक किसानों के खेतों से होकर गुजरना पड़ता था। जिसमें जहां फसल खराब होने को लेकर किसान एतराज करते थे वही बरसात के मौसम में खेत में पानी भर जाने से शव को ले जाने में बड़ी परेशानी होती थी।
मुस्लिम आबादी वाले 11 हजार से ज्यादा मतदाता इस गांव में निवास करते हैं। वही गांव में अनुसूचित जाति के करीब 400 मतदाता ही यहां निवास करते हैं। गांव में करोड़ों रुपया विकास पर खर्च हुआ लेकिन गांव के शमशान की हालत आज भी बद से बदतर है। जबकि सरकार ने अंत्येष्टि स्थल को संवारने के लिए एक बड़ा बजट भी खर्च किया है।
जब लोगों को यहां अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान तक पहुंचना होता है तो वहां पहुंचना आसान नहीं है। उक्त श्मशान घाट को जाने के लिए रास्ता भी नहीं था गत कुछ दिनों पूर्व एक महिला की मृत्यु के बाद कीचड़ से गुजरते लोगों की वीडियो वायरल होने के बाद शासन प्रशासन ने सुद ली। मामले को जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी ने गंभीरता से लेते हुए गत 21 जुलाई को हुई जिला पंचायत की बैठक में उठाया। जिस पर जिला अधिकारी के आदेश पर तहसीलदार प्रशांत अवस्थी राजस्व टीम के साथ गांव भैसानी इस्लामपुर पहुंचे।
जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी ने बताया कि भैसानी इस्लामपुर में श्मशान घाट पर जाने के लिए लगभग 650 मीटर की दूरी है। जिसमें 580 मीटर रास्ता बना हुआ है जिसे जिला पंचायत सदस्य द्वारा पक्का मार्ग बनवा दिया गया था। इसके बाद लगभग 70 मीटर की दूरी के मध्य कोई रास्ता नहीं था। अतः खेतों से होकर श्मशान घाट पर होकर जाना पड़ता था। तहसीलदार व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान आदि की मौजूदगी में किसान मुमताज अली को बुलाया गया।
सर्वसम्मति से किसान के खेत के पास ही स्थित सरकारी भूमि का टुकड़ा रास्ते के बदले किसान को दे दिया गया तथा सरकारी भूमि के बदले बची जमीन पर 70 मीटर का रास्ता चिन्हित कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी ने बताया कि अब यह मार्ग भी पक्का करा दिया जाएगा। उधर ग्राम प्रधान को भी श्मशान घाट में पक्का निर्माण कराने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय