Wednesday, May 14, 2025

शामली में अफसर की कुर्सी के आगे बेबस दिव्यांग को सिर्फ नसीब हुई जमीन

शामली। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर न मिलने से पीडित महिला कलेक्ट्रेट में रेंगते हुए अपनी फरयाद लेकर पहुंची। मीडिया कर्मियों द्वारा फोटो खींचने के बाद व्हीलचेयर लाई गई, लेकिन इससे पूर्व घंटे दिव्यांग महिला जमीन पर बैठी अधिकारियों की प्रतीक्षा करती रही।

 

देश के प्रधानमंत्री की लोकसभा सीट बनारस की रहने वाली दिव्यांग महिला जुगनी उर्फ जुली की करीब 20 वर्ष पहले कस्बा बनत निवासी राजकुमार के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि पति आये दिन छोटी छोटी बातों को लेकर मारपीट करता है। जिसको लेकर उसके पैर में गंभीर चोटे भी आई है। दिव्यांग महिला रेंगते हुए शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। दिव्यांग महिला को कई सीढिया चढनी पडी, लेकिन उसको व्हील चेयर न मिल सकी।

 

 

यही नही कलक्ट्रेट सभागार में चल रही समाधान दिवस में शिकायत देने से पहले वह बाहर काउंटर पर पहुंची, वहां भी बैठे कर्मचारी अपने मोबाईल फोन में लगे रहे और महिला जमीन पर बैठी रही। मीडिया कर्मियों द्वारा महिला का फोटो खींचा गया तो उसके बाद कर्मचारी जागे और व्हील चेयर लाकर उसको बैठाया गया। बाद में उसने अपना शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय