Saturday, May 18, 2024

पत्नी से देह व्यापार करवाना चाहता था पति, विरोध करने पर किया गंजा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

मेरठ। 5 माह पहले लव मैरिज किए दंपति में खींचतान का मामला सामने आया है। पति के अत्याचार से पीडित एक पत्नी ने अपने ही पति पर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया। पत्नि का आरोप है कि जब उसने देह व्यापार करने से मना किया तो पति ने उसे गंजा कर दिया। उसके साथ मारपीट की। उसे महीने भर तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। जब युवती ने तलाक देने के बात कही, तो परिवार वालों से एक बुलेट व एक लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद पति के चंगुल से किसी तरह छूट कर महिला थाने पहुंची। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीड़िता के मुताबिक उन्होंने पांच महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। घर छोड़कर मेरठ में पति के साथ रहने लगी। लेकिन पति शादी के बाद से ही वह देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। इस समय आरोपी पति व सास दोनों फरार हैं।

दरअसल मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बांस वाली गली का है। दिल्ली की रहने वाली 21 साल की लड़की ने पांच महीने पहले मेरठ के युवक शारिक से प्रेम विवाह किया था। युवती ने बताया, “डेढ़ साल पहले शारिक दिल्ली में अपने कजन की शादी में आए थे। मैं भी पड़ोसी थी तो शादी में शामिल होने गई थी। वहां पर हम दोनों की दोस्ती हुई। नंबर शेयर करने के बाद बातचीत ज्यादा होने लगी।

इसके बाद मैं शारिक से मिलने के लिए एक या दो बार मेरठ आई। यहां पर हम लोग घूमने जाते, एक साथ समय बीताते, ​​​​​​लेकिन ये नहीं पता था कि ये मेरा गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। एक दूसरे के साथ फोटो भी ली थीं। एक साल तक रिलेशनशिप चला। अभी पांच महीने पहले ही हम दोनों ने निकाह किया।”

युवती ने बताया, “जब शारिक ने शादी की बात कही तो मुझे लगा कि बहुत जल्दी है, इसलिए मैंने मना कर दिया। इसके बाद वो कुछ प्राइवेट फोटोज दिखाकर शादी का दबाव बनाने लगे। बोले कि शादी कर लो, नहीं तो वायरल कर दूंगा। इसके बाद मैं भी मान गई। पांच महीने पहले दिल्ली में ही हम दोनों ने कोर्ट मैरिज की। घर वालों के खिलाफ जाकर शादी की थी तो घर वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। फिर शारिक के साथ ही मैं मेरठ चली आई।

यहां पर शारिक के घर में माता-पिता, दो छोटे भाई थे। शादी के कुछ दिनों बाद तक शारिक सही से रहते थे। बहुत प्यार भी करते थे, लेकिन एक महीने के अंदर ही उनका रवैया बदल गया। वह गलत काम कराने की बात कहने लगे। देह व्यापार को लेकर दबाव बनाने लगे। लोगों को घर लेकर आते और जबरन संबंध बनाने को कहते।”

शादी के बाद कमरे में बंद रखता था शारिक

शादी के बाद से ही शारिक अपनी पत्नी को कमरे में बंद करके रखता था। उसे घर से बाहर जाने की परमिशन नहीं थी। युवती ने बताया, “दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए हर रोज शारिक बोलते थे। आए दिन कोई ना कोई घर पर आता। कुछ महीने पहले की बात है। घर पर चार दोस्तों को लेकर आए। बोलने लगे कि उनके साथ बैठो और फिर उनके साथ जाओ। जो वो करें वही करना। मैंने मना किया और पड़ोसी के घर पर चली गई। वापस लौटने पर मुझे बहुत पीटा।”

युवती के मुताबिक, एक महीने पहले इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ। तब पति ने रात में दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। सुबह जब उठी तो देखा कि उसके पूरे बाल गायब थे। शारिक ने रात में ही गंजा कर दिया था। इतना ही नहीं, चेहरे पर एसिड फेंककर चेहरा खराब करने की धमकी भी दी। बोलते थे कि चेहरा खराब कर दूंगा।

एक लाख रुपए लेने पर छोड़ने की बात कही

इन सभी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने अपने घरवालों को फोन किया। दिल्ली से युवती की मां व भाई पहुंचे। आरोप है कि शारिक ने उनके साथ भी बदतमीजी की। पीड़िता के परिजनों ने तलाक की मांग की तो शारिक ने बोला कि एक बुलेट बाइक व एक लाख रुपये देने पर वह पत्नी को छोड़ देगा। हालांकि अभी भी परिजनों ने पैसे नहीं दिए हैं।

इसके बाद से ही पीड़िता श्याम नगर में ही अपने पति के दूसरे घर में अकेली रहने लगी। उसका कहना है कि यहां पर भी पति कभी-कभी आता है। वह फिर से दूसरों के साथ रिश्ता बनाने को कहता है। बोलते है कि इससे घर में ज्यादा पैसा आएगा। इन सब में सास ने भी साथ दिया है। लेकिन ससुर व दोनों देवर की कोई गलती नहीं है। वे लोग मना करते थे, सिर्फ सास ही नहीं मानती थी।

ससुर से थाने में पूछताछ कर रही है पुलिस

सोमवार रात पीड़िता लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और तहरीर दी। शिकायत करने के बाद से ही मां व बेटे दोनों फरार हैं। इस समय पुलिस ने पीड़िता के ससुर को पकड़ा है। उसे पुलिस थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा कि महिला ने दहेज उत्पीड़न को लेकर शिकायत की थी। बताया था कि सास के कहने पर पति ने बाल काट दिए हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन पकड़ में नहीं आ पाया। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय