Saturday, April 27, 2024

थानाभवन में मुठभेड़ के दौरान बदमाश व पुलिसकर्मी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
थानाभवन।  हरड़ फतहपुर के जंगल में पुलिस व एसओजी टीम की बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पच्चीस हजारी इनामी बदमाश व पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने डकैती के  दौरान लूटा गया सामान बरामद किया है।
शुक्रवार की रात्रि थानाभवन पुलिस नगर क्षेत्र में सुरक्षा व शांति के दृष्टिगत गश्त पर थी कि इसी बीच वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक सवार बदमाशों ने जंगल के रास्ते फरार होने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने बदमाशों को ललकारते हुए  उन्हें गांव हरड़ फतहपुर के जंगल में घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में पच्चीस हजारी इनामी बदमाश असलम पुत्र शौकीन निवासी
ग्राम भनवाडा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी खलील पुत्र आस्मोहम्मद निवासी गांव खरदौनी जनपद मेरठ को भी पुलिस ने गिरफतार कर लिया। घायलों को पुलिस ने तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन पर  भर्ती कराया है। ज्ञात रहे कि मुठभेड़ के दौरान  पकड़े गए बदमाशों ने 22-23 मई की रात्रि गांव नोजली में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। पीड़ित विनोद ने थानाभवन थाना पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मंग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर फरार बदमशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे डकैती लूट की घटनाओं के अनावरण एवं ऐसी वारदातों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल पर्यवेक्षण में थाना थानाभवन पुलिस व एसओजी शामली की संयुक्त कार्यवाही में डकैती की घटना का सफल अनावरण कर दिया गया।
यह माल हुआ बरामद
पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने डकैती के दौरान  लूटे गए सामान में से पांच  जोडी बिछुए सफेेद धातु,एक जोडी पाजेब सफेेद धातु,हाथ के छोटे कड़े सफेेद धातु, मगंलसूत्र पीली धातु , हाथ की घडी,तीन हजार छह सौ की नकदी, 315 बोर का अवैध तमंचा,ज़िंदा व खोखा कारतूस,बिना नम्बर की चोरी की गई स्पलेंडर बाइक आदि बरामद हुई है। पकड़े गए डकैतों के खिलाफ जनपद शामली व सहारनपुर सहित अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय