Wednesday, September 20, 2023

वृद्ध का पैर फिसल कर तालाब में गिरने से हुई मौत, मकान में अकेला रहता था वृद्ध

चरथावल। ग्राम ज्ञाना माजरा में वृद्ध का पैर फिसलकर तालाब में गिरने से मौत हो गयी। वृद्ध की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव ज्ञाना माजरा राजपूतान निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार पुत्र सुन्दर अपने मकान में अकेला रहता था। मृतक वृद्ध की पत्नि व दोनों बच्चे परिवार सहित मुजफ्फरनगर में रहते है। ग्रामीणों का कहना है कि विजय कुमार प्रात:काल के समय खेतों में तालाब किनारे से जंगल में जा रहा था तभी अचानक वृद्ध का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर कर डूब गया।

सुबह के समय जब ग्रामीण जंगल में कार्य हेतु जा रहे थे, तभी ग्रामीणों को वृद्ध का सिर तालाब में दिखायी दिया, जिस पर ग्रामीणों ने तालाब में शव पड़ा होने का शोर मचा दिया। शोर की आवाज पर ग्रामीण एकत्रित हो गये और उन्होंने उसे तालाब से बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा वृद्ध को निजी चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया।

- Advertisement -

चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध की मौत की सूचना ग्रामीणों द्वारा मुजफ्फरनगर में रह रहे उसके परिजनों को दी गयी। वृद्ध की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय