Friday, April 25, 2025

शामली में पत्थरबाजी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस में मच गया हड़कंप, 4 लोगों को लिया हिरासत में

शामली। छत से पत्थर फेंकते हुए लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप मच गया , बाद में वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि कई लोग पत्थरबाजी में घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

हरियाणा के नूह मेवात में पत्थरबाजी का मामला पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है, जबकि संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वही सोमवार के दिन अचानक इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगी जिसमें कुछ लोग छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वही दूसरा पक्ष भी नीचे से पत्थरबाजी कर रहा है। पत्थरबाजी की वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और इस मामले का संज्ञान लिया।

वायरल वीडियो शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र का होना बताया गया है। शामली पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थर बाजी करने का वीडियो सामने आया था जिस पर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

[irp cats=”24”]

वीडियो थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी का है।  गॉंव भैसानी इस्लाम पुर मे सोमवार की सुबह गौबर डालने को लेकर बच्चो मे कहासुनी के बाद विवाद झगडे में बदल गया, छतो से दोनो ही ओर से पत्थर बाजी हुयी। सोमवार की प्रात: गांव भैसानी ईस्लामपुर में तालाब किनारे ग्राम सभा की भूमि पर पूर्व समय से ही ग्रामीण अपने पशुओं का गोबर डालते आ रहे है।

लुकमान पुत्र अब्दुल्ला पक्ष का आरोप है कि उनके पड़ोसी अब्दुल समद पुत्र शेरदीन ने उनके घेर के सामने गोबर डाल दिया, जिस पर बच्चो में कहासुनी हो गयी। उधर दूसरे पक्ष के अब्दुल समद ने आरोप लगाया कि यह भूमि ग्राम सभा की है, लुकमान आदि उस पर अवैध कब्जा करना चाहते है। इसी कारण गोबर डालने आये बच्चो के साथ इन्होंने मारपीट की। आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षो में हुई कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और पत्थरबाजी शुरू हो गयी।

रास्ते मे खड़ी एक कार के शीशे भी टूट गए। गनीमत यह है कि दोनों पक्षों में गुम चोटें आई गंभीर रूप से कोई घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के समर्थक मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से लुकमान पक्ष के ताहिर व आज़द तथा अब्दुल समद पक्ष के नूरहसन व शहज़ाद को मौके से हिरासत में ले लिया। पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा  ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच गयी थी। दोनों पक्षो के चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है, कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से किसी की भी तहरीर नहीं आयी। यदि तहरीर नही आयी तो तब भी कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय