Saturday, May 10, 2025

सलमान खान को रंगदारी की मांग करने वाले ने पुलिस को भेजा माफीनामा

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को 05 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले आरोपित ने सोमवार को मुंबई पुलिस को माफीनामा भेजकर अफसोस जताया है। हालांकि रंगदारी मांगने वाले आरोपित का पता चल गया है और वह झारखंड राज्य का मूल निवासी है। मुंबई पुलिस की टीम आरोपित को पकड़ने झारखंड रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज मिला था, जिसमें कहा गया था कि सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से बदतर हो जाएगी। अगर सलमान खान को इस तरह की हालत से बचना है तो सलमान खान पांच करोड़ रुपये दें। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। इसके बाद पता चला कि यह मैसेज झारखंड से भेजा गया था। इसलिए पुलिस की एक टीम झारखंड भेजी गई है लेकिन सोमवार को उसी शख्स ने फिर से मुंबई पुलिस को एक मैसेज भेजा। इस मैसेज में मैसेज भेजने वाले ने कहा है कि उसने गलती से पहले का मैसेज भेजा था। इसके लिए उसे अफसोस है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई जारी रखा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय