Monday, April 28, 2025

प्रधानाचार्य ने शिक्षक को घंटों कालेज में बनाया बंधक, मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

मेरठ। मेरठ में एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शिक्षक को बंधक बना लिया। इससे हड़कंप मच गया। इसके कुछ ही देर बाद कॉलेज छावनी में तब्दील हो गया।

मेरठ के मवाना में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ने शुक्रवार को डायल 112 पर फोन कर बताया कि उसे कॉलेज के ही प्रधानाचार्य ने बंधक बना लिया है। शिक्षक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वहीं, शिक्षक ने कई पत्रकारों को भी फोन करके मामले की जानकारी दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

मामला कृषक इंटर कॉलेज का है। जहां पर शिक्षक अरुण कुमार को स्कूल के प्रधानाचार्य ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कॉलेज का मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

[irp cats=”24”]

इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बावजूद भी कॉलेज का मुख्य द्वार का ताला नहीं खोला गया। इस बीच पुलिस कॉलेज के प्रिंसिपल से लगातार फोन पर संपर्क करती लेकिन प्रिंसिपल ने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने काफी देर तक कोशिश करने के बाद गेट पर मौजूद चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद भी मुख्य द्वार का ताला नहीं खोला गया।

वहीं, घंटों चले इस ड्रामा के बाद पीड़ित शिक्षक अरुण कुमार मुख्य द्वार की ओर आ गया। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि प्रधानाचार्य ने सुबह प्रार्थना के समय उसके साथ अभद्र गालियों का प्रयोग किया। स्कूल के पूरे स्टाफ और बच्चों के सामने उसकी बेज्जती की गई, जिससे उसका बीपी बढ़ गया।

बताया गया कि प्रार्थना के बाद पीड़ित शिक्षक अरुण प्रधानाचार्य के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो उल्टा उन्हें ही बंधक बना लिया गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। हालांकि, इस मामले में शिक्षक की ओर से प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई। बाद में शिक्षक ने कहा कि प्रधानाचार्य से उनका मामला आपस में निपट गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय