Thursday, April 17, 2025

महाराष्ट्र : शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई जुमे की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था के लिए रोजेदारों ने सरकार को दिया धन्यवाद

मुंबई। देशभर में होली के साथ ही आज रमजान का दूसरा जुमा है। रंग पर्व के उल्लास के साथ ही रोजेदारों ने भी शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा की। मुंबई में भी नमाजियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। माहौल शांतिपूर्ण बना रहा, जिसके लिए लोगों ने महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद भी दिया। मुंबई के साकीनाका इलाके में जुमे की नमाज अदा की गई, ठीक उसके बगल में हिंदुओं ने होली का त्योहार भी मनाया। हालांकि इस दौरान पुलिस सुरक्षा मजबूत दिखी, मुंबई के हर चौक-चौराहे पर पुलिस मुस्तैद दिखी, हर संवेदनशील जगह पर पैनी नजर रखी गई।

 

थाने की बिल्डिंग पर चल गया बुलडोजर, निजी भूमि पर बन रही थी बिल्डिंग, कोर्ट ने दिया था ध्वस्त करने का आदेश

 

नमाज पढ़ने वाले नौशाद ने बताया, “त्योहार में कोई बदलाव नहीं किया गया। जैसा पहले माहौल रहा था, वैसा ही आज भी रहा है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया था। हिंदू होली का त्योहार अच्छे से मना रहे हैं और हम अपनी नमाज अदा कर रहे हैं। सभी के बीच भाईचारा है। मस्जिद में 1:30 बजे नमाज अदा की गई। यहां पर राजनीति का कोई असर देखने को नहीं मिला।” नमाजी अब्दुल ने बताया, “साकीनाका मेट्रो स्टेशन के सामने बिलाल मस्जिद है। यहां पर मुसलमानों की तादाद ज्यादा है। आज रमजान में जुमे का दिन है। रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है।

 

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले चेयरपर्सन ने दी विकास की सौगात, 15वें वित्त के कार्य शुरू, 35 निर्माण कार्य मंजूर

 

यह भी पढ़ें :  जनसुराज ने दी भाजपा को चुनौती, कहा - हिम्मत है तो घोषणा करें कि सरकार बनने पर नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री

वहीं, इस महीने जुमे का दिन और खास होता है। इसी महीने में हिंदू भाइयों के होली का त्योहार भी पड़ता है। हमारे हिंदुस्तान की संस्कृति रही है कि हम हिंदू और मुसलमान सभी लोग आपस में मिलकर हिंदू का त्योहार मनाते हैं।” उन्होंने कहा, “आज जुमा और होली एक साथ पड़ा। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई, सभी ने एक साथ मिलकर त्योहार मनाया। हिंदू भाइयों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने इतना बेहतरीन इंतजाम किया है। कुछ असामाजिक तत्व हैं जो माहौल बिगाड़ने के लिए अनर्गल बयान देते हैं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय