Tuesday, May 6, 2025

नोएडा में कैब चालक से वैगनार कार लूटने वाला शातिर बदमाश मुठभेड में गिरफ्तार, दूसरा फरार

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है। इस बदमाश ने 16 सितंबर को एक कैब चालक से मारपीट कर उसकी कार लूट ली थी। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
 

अपर पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार की रात को थाना सूरजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रूकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौतम चौहान पुत्र शेर सिंह चौहान निवासी ग्राम गुलिस्तानपुर के पैर में लगी है।

 

 

उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 16 सितंबर को कैब चालक सुबोध कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम सर्फाबाद की कैब हथियार के बल पर लूट ली थी। मुठभेड में गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने लूटी हुई वैगन आर कार, देसी तमंचा आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय