Wednesday, May 8, 2024

दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दी सबसे ज्यादा इज्जत : भाजपा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। भाजपा ने नेहरू-गांधी परिवार से जुड़े देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों से वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए यह दावा किया है कि जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तुलना में दुनिया ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा इज्जत दी है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भारतीय प्रधानमंत्रियों द्वारा विदेशी संसद में दिए गए संबोधन का आंकड़ा शेयर करते हुए यह दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 2 बार विदेशी संसद में संबोधन का मौका मिला, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को 3 बार और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 4 बार विदेशी संसद को संबोधित करने का मौका मिला। लेकिन इन तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की तुलना में वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को 12 बार विदेशी संसद में संबोधन का मौका मिला है।

मालवीय ने इन आंकड़ों को शेयर करते हुए कहा कि यह वह उपलब्धि है जो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लिए हासिल किया है और जो उन्हें दूसरों से अलग करता है। दुनिया को ध्यान देने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने इसे भारतीयों के सामूहिक वोट की शक्ति बताते हुए कहा कि इसने ही यह सभी अंतर पैदा किए हैं। आज हम जो चुनाव करते हैं, वही हमारा भविष्य तय करते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय