Saturday, May 10, 2025

मेरठ में अस्पताल के मैंनेजर के घर 20 लाख रूपए की चोरी

मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर जी ब्लॉक में रहने वाले आनंद अस्पताल के मैंनेजर के घर 20 लाख रूपए की चोरी हो गई। चोरी का पता उस समय चला जब मैंनेजर अपने परिवार के साथ दीपावली मनाकर गांव से वापस घर लौटे।
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के जी ब्लॉक में  जफ्फरनगर के खतौली के पास गांव तीतौडा निवासी अमित मोतला परिवार के साथ रहते हैं। अमित मेरठ गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में मैंनेजर हैं। वो दिवाली की छुट्टी में परिवार सहित गांव गए थे। रविवार शाम जब वो गांव से वापस लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। घर में लगे सीसी टीवी की वायर भी कटी हुई थी।
घर के भीतर सभी सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। तिजोरी खुली थी और उसमें से कैश और ज्वेलरी भी गायब थी। चोरी की जानकारी थाना नौचंदी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेसिक टीम ने घटना स्थल को सील कर नमूने लिए।
अमित ने बताया की घर से करीब 3 लाख का कैश और 18 लाख की सोने की ज्वेलरी चोरी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय