Monday, May 12, 2025

यूपी में आगामी पांच दिन आसमान साफ रहने के आसार, ठंड का रहेगा असर

कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। सुबह एवं रात के समय ठंड पड़ने के आसार हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल के आस-पास शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 95 प्रतिशत और हवा की औसत गति 1.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व रही।

देश भर में मौसम प्रणाली
मौसम वैज्ञानिक डॉ. पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश के 57 डिग्री पूर्व से उत्तर तक देशांतर के साथ चल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय