Thursday, July 4, 2024

कल है शादी,नोएडा में हथियारबंद बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, परिवार में दहशत

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के म्याना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर कल शादी है। देर रात को हथियार बंद बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पीड़ित के घर पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस घटना से पीड़ित का पूरा परिवार सहमा हुआ है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आशुतोष पुत्र प्रवेश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह म्याना गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनके घर पर बाइक पर सवार होकर आए कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह तथा उनके परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

वहीं पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसके भाई की मोटरसाइकिल गौरव नामक एक युवक की बाइक से टकरा गई थी। इस बात को लेकर वे लोग रंजिश मानते हैं। पीड़ित की 18 फरवरी की शादी है। बीती रात को आरोपी हथियारों से लैस होकर आए तथा उन्होंने सरेआम दर्जनों राउंड गोलियां चलाई। उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इस घटना से पीड़ित का परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है। पीड़ित के अनुसार जिस समय आरोपी गोलीबारी कर रहे थे उनकी घर की महिलाएं रोने-चिखने लगी, तथा घरों में दूबक गई थी।

 

पीड़ित के अनुसार घटना के समय पूरी तरह से अराजकता का माहौल था। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि कल उसकी शादी के समय भी बदमाश हमला कर सकते हैं। वे उसकी तथा उसके परिजनों की हत्या कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय