Wednesday, April 23, 2025

कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी गई जेल, पुलिस ने मांगी कस्टडी डिमांड

नोएडा। कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद आज नोएडा पुलिस ने उसे जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में पेश किया,वहां से न्यायालय ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसकी कस्टडी डिमांड की मांग की है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-दो में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना तथा उसकी पत्नी मधु नागर सहित कई लोग वांछित हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। स्क्रैप माफिया की पत्नी मधु नागर पुलिस से बचने के लिए अपने गैंग के साथियों के साथ विदेश भाग गई थी। 16 फरवरी को वह विदेश से दिल्ली होते हुए देहरादून अपने बच्चों से मिलने के लिए जाने की तैयारी में थी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पुलिस के आला अधिकारियों ने काफी देर तक गहनता से पूछताछ की है। इससे मिली जानकारी के आधार पर गैंग के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को आज जनपद गौतमबुध नगर न्यायालय में पेश किया गया। उसके अधिवक्ताओं ने उसकी जमानत के लिए प्रयास किया, लेकिन कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मधु नागर से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। रवि काना इस समय कहां मौजूद है, इसकी भी पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस इस गैंग से संबंधित अन्य लोगों के बारे में भी इससे जानकारी इकट्ठी की है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मधु नागर ने कई ऐसे राज खोले हैं जिसके चलते कई पुलिस अधिकारियों, सफेद पोश लोगों तथा मीडिया कर्मियों के चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय