Monday, March 31, 2025

सहारनपुर पुलिस ने मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा द्वारा उपरोक्त घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना जनकपुरी पुलिस टीम ने अभियुक्त अहमद वासित पुत्र अलताफ निवासी ग्राम सडक दूधली थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय