Saturday, May 10, 2025

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच हुई बहस, अगली सुनवाई 21 अगस्त 

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई है। मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख दी है।मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत में चल रहा है। चंद्रशेखर के वरिष्ठ अधिवक्ता तमाम साक्ष्य अदालत में पेश कर चुके हैं। मामले में चंद्रशेखर के चालक मनीष कुमार, साथी रामपुर मनिहारान निवासी डॉ. ब्रजपाल और प्रतिनिधि काशी मौर्य की गवाही हो चुकी है। चंद्रशेखर और आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई है। साक्ष्यों के आधार पर चंद्रशेेखर के अधिवक्ता ने आरोपियों सजा दिलाने के लिए पक्ष रखा है। इस मामले में चंद्रशेखर और जांच अधिकारी की गवाही अहम होगी। उनके अधिवक्ता के मुताबिक, जल्द सांसद चंद्रशेखर की गवाही होगी। प्रकरण यह था कि

पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और डॉ. ब्रजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंडी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय