Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में कोरियर सर्विस ऑफिस पर चोरों ने धावा बोलकर करीब चार लाख का कैश और अन्य सामान किया चोरी

https://youtu.be/0EyaHqTAZV0
सहारनपुर। सहारनपुर थाना सदर बाजार के कोरियर सर्विस ऑफिस पर चोरों ने धावा बोलकर वहां से करीब चार लाख का कैश और अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर पुलिस चौकी के गलीरा रोड पर बीती देर रात चोरों ने कोरियर सर्विस (डिलीवरी प्लस कोरियर सर्विस) ऑफिस का शटर उखाड़कर उसमें रखा ओरीब  चार लाख का कैश और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
कोरियर सर्विस के टीम लीडर पंकज कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई हैं। घटना के बाद  आसपास के लोगों में भी अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा को लेकर डर बन गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें :  देवबंद : नगर पालिका परिषद देवबंद का वार्षिक बजट वर्ष 2025-26 पालिका बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय