Saturday, May 10, 2025

खाटू श्याम की कांवड़ में इस बार 250 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लाकर शिव पर करेंगे जलाभिषेक

मेरठ। खाटू श्याम की कांवड़ में इस बार 250 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लाकर शिव पर जलाभिषेक करेगे। खाटू श्याम की ये कांवड़ मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में बनाई जा रही है। कांवड़ को बनाने में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आया है। हरिद्वार से मेरठ कांवड़ लाने में पूरा खर्च करीब 10 लाख रुपए का आएगा। कांवड़ अभिषेक अग्रवाल की देखरेख में तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में सभी भोले मिलकर इस बार खाटू श्याम की कांवड़ तैयार कर रहे हैं। इस कांवड़ का वजन करीब 150 किलोग्राम होगा। लालकुर्ती से पूरी युवा टीम नकुल के साथ कांवड़ बनाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कलयुग के देवता खाटू श्याम हैं। हम पर खाटू श्याम की कृपा है। हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा। बाबा का पूरा सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम कांवड़ में विराजमान होंगे और हरिद्वार से गंगा जल लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ मुजफ्फरनगर और अन्य जनपदों के युवाओं का भी सहयोग रहता है। हमारी कांवड़ पिछले 10 साल से नंबर वन आ रही है। इस बार भी बाबा खाटू श्याम की कृपा से हमारी कांवड़ पहला पुरस्कार जीतेगी।

उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन के नियमों के अनुसार ही कांवड़ लाई जाएगी। किसी प्रकार की कोई अराजकता या असहयोग कांवड़ मार्ग में नहीं किया जाएगा। हम सभी शिवभक्त कांवड़िये अपनी पूरी टीम के साथ लोगों की मदद करते हुए हरिद्वार से मेरठ खाटू श्याम की कांवड़ लेकर पहुंचेगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय