Sunday, April 27, 2025

मोरना में डीजे वाहन पर पथराव के आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोरना। क्षेत्र के गांव बाखर नगर में मंगलवार की शाम बारात के डी. जे. वाहन पर दूसरे सम्प्रदाय के युवकों द्वारा पथराव के बाद तनाव व्याप्त हो गया। भोपा पुलिस ने डीजे वाहन चालक की तहरीर पर कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गाँव में पुलिस बल तैनात किया गया है। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बाखरनगर में धार्मिक स्थल से बाहर निकल रहे दूसरे सम्प्रदाय के युवकों द्वारा बारात के डी.जे. को बंद करा देने के बाद पथराव किया गया, जिसमें डीजे रखे पिकअप वाहन के शीशे खिड़कियां टूट गयी। घटना से साम्प्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया था। कुछ व्यक्तियों द्वारा धार्मिक नारे भी लगाये गये।

 

 

[irp cats=”24”]

मौके पर एसपी देहात आदित्य बंसल सी ओ देववृत वाजपेयी, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं डीजे वाहन चालक भूपेन्द्र निवासी गाँव भगवानपुरी सिखरेडा थाना सिखेड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की दोपहर बाखर नगर में आई बारात में डी जे लेकर गया था।शाम के समय वह डी जे वाहन को लेकर एक धार्मिक स्थल के पास पहुँचे, तो धार्मिक स्थल से बाहर निकल रहे दूसरे सम्प्रदाय के युवकों ने डी जे बन्द करने को कहा, जिस पर उन्होंने डीजे बन्द कर दिया और थोड़ा आगे जाकर शौकीन ने घर की छत से डीजे पर ईंट को फेंका गया, जिससे वाहन के आगे लगा मुख्य शीशा टूट गया, वहीं जैद अली ने आतिशबाजी कर रहे व्यक्ति से लोहे की नाल को छीन कर शीशे व खिड़कियों को तोड़ दिया। चार पाँच अज्ञात युवक भी साथ थे।

 

 

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शौकीन व जैद सहित पाँच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शौकीन व जैद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

 एस पी देहात ने ग्रामीणों के साथ की मीटिंग- घटना के बाद मंगलवार की शाम गाँव बाखर नगर पहुँचे एस पी देहात आदित्य बंसल ने ग्रामीणों संग मीटिंग की व शान्ति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।निर्दोष जेल नहीं जायेंगे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय