Saturday, May 18, 2024

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी पर पिस्टल से फायरिंग, तीन हमलावर गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के वार्ड 18 से पार्षद पद के प्रत्याशी रविंद्र कुमार पर फायरिंग की गई। हमलावर युवकों ने भाजपा नेता पर पिस्टल से फायरिंग की। लेकिन गोली मिस हो गई। जिससे पार्षद पद के प्रत्याशी रविंद्र कुमार बच गए। जिस समय पार्षद पद के प्रत्याशी पर हमला हुआ वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मोदीपुरम से वापस अपने घर लौट रहा था।

पुलिस पूछताछ में पीडित ने बताया कि कंपनी गार्डन के पास जब उनकी कार पहुंची तो आल्टो कार में सवार तीन हथियारबंद युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया। युवकों ने साइड मारते हुए जबरन उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रविंद्र कुमार ने अपने चालक को गाड़ी तेज दौड़ाने का इशारा किया। इसके बाद वह आगे जाकर काली नदी के समीप रुके तभी पीछे से कार में सवार तीन युवक उतरे और भाजपा प्रत्याशी पर कई फायर कर दिए। गनीमत रही कि पिस्टल से गोली मिस हो गई। जिस कारण वह बच गए।

रविंद्र कुमार व उसके साथियों ने साहस दिखाते हुए तीनों हमलावर युवकों को दबोच लिया। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके पास से पिस्टल और मैगजीन बरामद की।

सीओ सदर देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त शुभम तोमर निवासी वाजिदपुर थाना बड़ौत, गौतम तोमर गांव वाजिदपुर थाना बड़ौत और आशु त्यागी निवासी ग्राम रामपुर का थाना मंडी धनौरा के रूप में हुई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय