Saturday, April 19, 2025

पुणे के बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रेश, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र| पुणे जिले के बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। पिंपरी चिंचवाङ पुलिस अधिकारी का कहना है कि, अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। यह हादसा बावधन बुद्रुक गांव (Budruk Village) में हुआ है। हेलिकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर रवाना हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया था कि, हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हादसे के कारण तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके पहले उन तक मदद पहुँचती सभी की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो पायलेट और एक इंजिनियर शामिल है। हेलीकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि, ऑक्सफ़ोर्ड गोल्फ क्लब (Oxford Golf Club) के हेलीपैड से उडान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह घटना सुबह 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है, हालांकि सटीक कारण का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच चल रही है। आपातकालीन सेवाएँ मौके पर पहुँची है।

यह भी पढ़ें :  "गाजियाबाद में शिक्षा के अधिकार की लड़ाई तेज़, पेरेंट्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज़"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय