Saturday, April 26, 2025

नरेन्द्र मोदी के लिए जनता की नब्ज टटोलेगी “मोदी विचार मंच”,बोले- मोदी के कार्यकाल में बढ़ा है भारत का गौरव

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा ही नहीं बल्कि विभिन्न संगठन भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख है मोदी विचार मंच, जो नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता के बीच में जा रही है।

इसमें मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़े भारत के गौरव, उपलब्धियां आदि के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं यह संगठन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भ्रमण करेगी। इसमें 13 ऐसे बुद्धजीवियों को शामिल किया गया है जो राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से जानकार हैं। संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभाल रहे डॉ संजय पांडेय रविवार को प्रयागराज दौरे पर थे। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मोदी विचार मंच की टीम 22 सितम्बर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रांतों में भ्रमण करेगी।

डॉ संजय पांडेय ने बताया कि जून, 2004 में गुजरात से मोदी विचार मंच का जन्म हुआ था। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस समय पूरे देश में ऐसी स्थिति आ गई कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश की गई। उनके ऊपर कई आरोप लगने लगे थे। उसी बीच मोदी विचार मंच की स्थापना हुई। डॉ संजय पांडेय ने कहा, देश में सनातन धर्म चलता रहे। पहले देश, धर्म फिर राजनीति है। इसलिए हम लोग कोई राजनीति की बात नहीं करते हैं सिर्फ लोगों के बीच में जाकर मोदी विजन को बताते हैं। उन्होंने कहा, मोदी के आने के बाद पूरे देश में भारत का डंका बजा। हम यहां से चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। आज कोई भी शक्तिशाली देश हमारी बराबरी में नहीं है।

[irp cats=”24”]

डॉ संजय पांडेय ने बताया कि 22 सितम्बर को मेरठ (पश्चिम प्रांत), 23 सितम्बर को बरेली (ब्रज प्रांत), 24 सितम्बर को लखनऊ (अवध प्रांत), 26 सितम्बर को झांसी (बुंदेलखंड), 28 सितम्बर को गोरखपुर (गोरक्ष प्रांत) और 29 सितम्बर को वाराणसी (काशी प्रांत) में भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय